विधायक ने जानी किसानों की समस्या

नोहर,19 दिसम्बर। विधायक अमित चाचाण शनिवार को रासलाना वितरिका टेल संघर्ष समिति द्वारा रायसिंहपुरा माईनर पर चलाये जा रहे धरने व आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। यहां विधायक अमित चाचाण ने किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। विदित्त रहे कि टेल तक सिंचाई पानी देने कि मांग को लेकर पिछलें 20 दिनों से किसान आन्दोलनरत है। किसानों का आमरण अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने किसानों कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र ध्येय क्षेत्र के किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी दिलाना है। विधायक ने बताया कि सिंचाई पानी चोरी रोकने, नहरों कि साफ-सफाई करवाने एवं नहरों के किनारे पटड़ो की मरम्मत करवाने के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सिंचाई पानी चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही कि जाएगी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी गत दिनों जयपुर में किसानों कि समस्याओं के संबंध में अवगत कराया जा चुका है। विधायक ने किसानों को बताया कि आगामी रेगुलेशन में टेल के किसानों को पूरा सिंचाई पानी मिले। इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। पानी चोरी के चिन्हित किये गये पॉईन्ट को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिये जा चुके है। इस मौके पर प्रधान सोहन ढि़ल, उप प्रधान रामकुमार सैनी, कुलदीप सहु, विनोद जांगिड़, चेतराम बैनीवाल, प्रताप सहारण, लक्ष्मीनारायण बैनीवाल, मुुंशीराम, रामस्वरूप चौधरी, मोतीराम शर्मा, मांगीराम जाखड़, सत्यम वर्मा, भगवानाराम सहारण सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित थे। उधर समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल सहारण ने बताया कि किसानों कि समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।