खोया पर्स मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया

 वर्तमान के इस दौर में भी ईमानदारी जिंदा है। 


नोहर,18 दिसम्बर। वर्तमान के इस दौर में भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसी ही ईमानदारी का परिचय दिया है कस्बें के एक युवक ने। युवक ने खोया पर्स उसके सही मालिक तक पहुंचाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। सोनू पुत्री शिशपाल बैनीवाल परलीका का पर्स कस्बें के आईसीआईसीआई बैंक के पास के पास गिर गया था। जिसमें जरूरी कागजात के अलावा करीब बीस हजार रुपये नगदी थे। यह पर्स कस्बें के वार्ड नं. 2 निवासी उत्तम चौमाल पुत्र शंकर लाल चौमाल को मिला। उतम चौमाल ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए सोशल मीडिया के जरीये उक्त पर्स संबंधी सूचना डाली। जिसके जरीये यह पर्स उसके सही मालिक  सोनू बैनीवाल को मिला। अपना खोया पर्स पाकर सोनू बैनीवाल ने प्रसन्नता जताते हुए युवक उत्तम चोमाल की ईमानदारी की सराहना की। सोनू ने बताया कि आज भी ईमानदारी जिंदा है।  खोया पर्स लौटाते समय शंकर लाल चौमाल, सतीश चौमाल, जितेंद्र चौमाल, संदीप चौमाल, दिनेश भाटी सहित परिवार के लोग उपस्थित थे।