मुरारी चोमवाल चुने गए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष

नोहर,19 दिसम्बर। शनिवार को अभिभाषक संघ नोहर के हुये चुनाव में एडवोकेट मुरारीलाल चौमवाल अध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा दिलावर सहु सचिव चुने गये। शनिवार को अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व सचिव पद को लेकर हुये मतदान को लेकर दिनभर न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। अन्य पदो पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अध्यक्ष व सचिव पद के लिये आमने-सामने कि टक्कर थी। कुल 144 मतो में से 141 मत पड़े। जिनमें दो मत निरस्त कर दिये गये। एडवोकेट मुरारी लाल चौमवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्ववंदी एडवोकेट विजय स्वामी को 13 मतो से हराया। निर्वाचन अधिकारी गोवर्धन रोघा, सुरेश गोदारा व सुरेश सुथार ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कि गई। मुरारीलाल चौमवाल को 76 व विजय स्वामी को 63 मत प्राप्त हुये। सचिव पद के लिए हुये चुनाव में दिलावर सहु ने अपने निकटमत प्रतिद्वंवदी विनोद कटारिया को 9 मतो से हराया। दिलावर सहु को 74 व विनोद कटारिया को 65 मत मिले। परिणाम के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल व सचिव दिलावर सहु का माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल ने बताया कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य करेगें। विदित्त रहे कि उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार बैनीवाल, सह सचिव पद पर मोहित तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सितेन्द्र मलिक व पुस्तकालयध्यक्ष पर महेश छिम्पा को पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
फोटो केप्शन- नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव।