विधायक अमित चाचाण ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन
नोहर, 5 दिसम्बर। विधायक अमित चाचाण ने शनिवार को कस्बें में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया। विधायक ने यहां नेहरूनगर में 42 लाख रुपये कि लागत से बनाये गये अम्बेडकर भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने यहां वार्ड नं. 29 में स्थित कल्याण भूमि में बनाये गये टिन शैड, चारदीवारी व टेंक का उद्घाटन किया। वही कब्रिस्तान में 4 लाख 34 हजार कि लागत से बनाई गई दीवार आदि का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य पूरे क्षेत्र का सर्वागीण विकास करवाना है।
विकास कार्यो के लिये कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। विधायक ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नोहर विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुये है। वर्षो से रूके विकास कार्यो को गति दी गई है। विधायक ने कहा कि उनके परिवार ने सदैव विकास के नाम पर राजनीति कर क्षेत्र कि जनता की सेवा कि है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो की गति निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, श्रवण तंवर, महावीर गोठड़ीवाल, सोहन ढि़ल, राधेश्याम जोईया, दयाराम शीलू, मोहन सुथार, नियामत अली, शरीफ मोहम्मद, राजकुमार सैनी, प्रदीप सेवग, मुकेश मिश्रा, बलवीर सुथार, हनुमान गोठड़ीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



