न्यायालय के नए भवन के निर्माण का हुआ शिलान्यास

 न्यायालय के नए भवन के निर्माण का हुआ शिलान्यास, 10.25 कराेड़ आएगा  खर्च न्यायाधिपति देवेंद्र कछवाहा ने किया ऑनलाइन शिलान्यास



नोहर, 5 दिसम्बर।   न्यायाधिपति देवेन्द्र कछवाहा की ओर से निर्माणाधीन न्यायालय भवन का ऑन लाईन शिलान्यास शनिवार को किया गया। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश सूर्यप्रकाश काकड़ा, एडीजे पुखराज गहलोत, पवन कुमार वर्मा, एसीजेएम नरेन्द्र कुमार खत्री, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयश्री रावत ने निर्माण स्थल का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।

video 


 इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सूर्यप्रकाश काकड़ा ने कहा कि नया भवन बनने से पक्षकारों के साथ-साथ कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को सुविधा होगी। न्यायालय भवन अत्याधुनिक तरीके से बनेगा। उन्होंने कहा कि  लोक अदालत व मध्यस्थता से प्रकरणों के निस्तारण पर लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। परंतु कोरोना संकट के कारण कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि वीसी के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं।


इसके अलावा जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पीडि़त को त्वरित न्याय मिले इसके लिए अनेक नवाचार किये जा रहे है। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष खूबचंद चाचाण, अनीश सर्राफ, सचिव अमरसिंह नायक, उपाध्यक्ष संजय जोशी, अपर लोक अभियोजक विजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सहारण, महिपालसिंह राठौड़, संतलाल तिवाड़ी, सुरेन्द्रपाल, ओम सहू, मुरारी चौमाल, ओमप्रकाश सुथार, सुशील वर्मा, देवीराम मायला, दिनेशसिंह भाटी, सितेन्द्र मलिक, विजय स्वामी, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। विदित्त रहे कि वर्तमान भवन पुराना होने के कारण नये भवन कि काफी समय से आवश्यकता महसूस कि जा रही थी। नवनिर्मित्त भवन में 10 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होगें।