हनुमानगढ़, 24 नवम्बर। पंचायत आम चुनाव 2020 के प्रथम चरण के चुनाव नोहर व भादरा पंचायत समिति में सोमवार को सम्पन्न हुए।
नोहर व भादरा पंचायत समिति में मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान दल के द्वारा ईवीएम मशीन को सील कर जिला मुख्यालय पर जंक्शन बाईपास पर स्थित राजकीय पाॅलटेक्निकल काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। ईवीएम मशीन को जमा करवाने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी ताराचंद मीना और जिला कलेक्टर श्री ज़ाकिर हुसैन की उपस्थिति में रात को करीब डेढ़ बजे स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया।ज़िला निर्वाचन अधिकारी ज़ाकिर हुसैन ने बताया कि नोहर व भादरा के लिए दो स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं जिनमें नोहर के 265 बूथ व भादरा के 255 बूथ की ईवीएम को सील करके रखा गया है।
उन्होंने बताया कि यह स्ट्रांग रूम अब 8 दिसम्बर 2020 को मतगणना के दिन खोले जाएंगे। स्ट्रांग रूम को सील करने के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक ताराचंद मीना,जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक असीजा, नोहर एसडीएम श्वेता कोचर, भादरा एसडीएम जय सिंह सहित अन्य टीम उपस्थित रही।



