ज़िला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तृतीय व चतुर्थ चरण हेतु मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया

 हनुमानगढ़, 24 नवम्बर। पंचायत समिति आम चुनाव 2020 के दौरान संगरिया, टिब्बी तथा हनुमानगढ़ में तृतीय तथा चतुर्थ चरण में आने वाले जिला परिषद व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करवाने वाली मतदान पार्टियों का मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी  जाकिर हुसैन की उपस्थिति में गठित दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया


गया।  जिला निर्वाचन अधिकारी  जाकिर हुसैन बताया कि द्वितीय रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए साॅफटवेयर अनुसार की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि संगरिया पंचायत समिति के लिए 136 सक्रिय दल, 14 रिर्जव दल , 14 अतिरिक्त रिर्जव दल , कुल 164 दल गठित किए गए। टिब्बी पंचायत समिति के लिए 177 सक्रिय दल, 18 रिर्जव दल , 18 अतिरिक्त रिर्जव दल , कुल 213 दल गठित किए गए। हनुमानगढ़ पंचायत समिति के लिए 230 सक्रिय दल, 23 रिर्जव दल , 23 अतिरिक्त रिर्जव दल,  कुल 276 दल गठित किए गए। द्वितीय रेण्डमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी  जाकिर हुसैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अशोक असीजा, प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ, सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी  शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।