अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरी एक दिवसीय दौरे पर नोहर आएंगे

नोहर, 26 नवम्बर। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरी एवं महामण्डलेश्वर विशाखानंद भारती हरिद्वार, महामण्डलेश्वर नारायणगिरी गाजियाबाद, महामण्डलेश्वर शिवस्वरूपानंद, महामण्डलेश्वर रविशरणानंद  गिरी गुजरात 27 नवम्बर को नोहर आयेगें। वे यहां राजस्थान दशनाम गोस्वामी समाज राजस्थान के अध्यक्ष मंहत बाबूलाल भारती की पुत्री के विवाह समारोह में भाग लेकर आशीर्वाद कार्यक्रम में हिस्सा लेगें।