भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने राज्य सरकार पर लगाए अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी के आरोप

 नोहर 26 नबम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चे ने राज्य सरकार पर  अल्पसंख्यक वर्ग की  अनदेखी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है । 


इस संबंध में मोर्चा के जिला मंत्री  अदरिश गोरी के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने एसडीएम  श्वेता कोचर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया  कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग के तहत आने वाले तमाम कार्य  बंद पड़े हैं । अल्पसंख्यक वर्ग की  बंद छात्रवृति है ।ज्ञापन के अनुसार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के उ च्च शिक्षा लोन बंदकर दिए गए हैं । इससे वे अपनी उच्च शिक्षा पूरी  नहीं कर पा रहे  हैं ।

जिस कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधरझुल में है ज्ञापन में आरपीएससी के सदस्य बनाने में अल्पसंख्यक  अनदेखी , उर्दू भाषा कि तृतीय भाषा में मान्यता समाप्ति, वक्फ बोर्ड विकास परिषद का वजूद, वक्फ बोर्ड की सम्पति  अतिक्रमण, अल्पसंख्यक वित् विकास  निगम की  उदासीनता, उर्दू  विषय अध्यापक नियुक्ति , यूनानी डिग्री को मान्यता नही  मिलना, अल्पसंख्यक बोर्ड व निगमों का  गठन अधर झूल में, मदर सा बोर्ड  को  संवैधानिक दर्जा मिलने पर भी  इसे प्रभावी नहीं बनाने का आरोप लगाया गया है

इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया कि मदरसों में शिक्षा व खेल सामग्री बंद, मदरसा अध्यापक की  वेतन विसंगतियां,मेवात विकास बोर्ड का  गठन नहीं , उर्दू एके ड मी गठन के बाद भी मुशायरो  के अलावा कोई ठोस कार्य नहीं हुए। सरकार की इस अनदेखी से  अल्पसंख्यक वर्ग में रोष है  इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अदरिश गोरी , आमीन चावली, मोहमद  खान, अयूब खान,आदि मौजूद थे ।