जयपुर-दिल्ली बाईपास पर हाईटेंशन लाइन से टच हुई वीडियो कोच बस, 3 की दर्दनाक मौत

जयपुर-दिल्ली बाईपास पर हाईटेंशन लाइन से टच हुई वीडियो कोच बस, 3 की दर्दनाक मौत


  

जयपुर: (NOHAR TEZ) राजधानी जयपुर  में दिल्ली बाईपास  पर अचरोल के पास गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से जयपुर आ रही एक वीडियो कोच बस हाईटेंशन लाइन से टच हो गई. इससे बस में आग लग गई. इससे बस सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

जानकारी के अनुसार  दोपहर करीब 12 बजे की घटना है  बस में करंट फैलते ही यात्री चीखने-चिल्लाने लगे. बस से निकलने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई. इसे देख मौके से कुछ दूरी पर खड़े स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और लोगों को बचाने का काम शुरू किया. 

Also Watch



चंदवाजी थाना पुलिस एसएचओ अनीता मीणा ने बताया कि इस घटना में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जो 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनमें से 3 ने अस्पताल में पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर है. उन्होने बताया कि वर्तमान में मौके पर लोगों को बचाने का काम चल रहा है.

जल्दबाजी पर जीवन पर भारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस चालक की जल्दबाजी इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जब जयपुर की तरफ आ रही थी, तब रास्ते में जाम मिला. इस जाम से बचने और जल्द पहुंचने के लिए बस चालक ने बस को रिवर्स करके दूसरी लेन (रॉन्ग साइड) से ले जाने की योजना थी. जब बस रिवर्स में ली तो वह एक 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन के खम्भे से जा टकराई. इससे खम्भे से जुड़े तार में पहले तो चिंगारी लगी उठी और फिर तार टूटकर बस पर गिर गया, जिसके बाद बस में करंट फैल गया और आग लग गई