100 साल बाद मिलेगा नोहर नगरपालिका को नया भवन

 नोहर,  नगर पालिका नोहर का नया भवन शीघ्र ही बनेगा। नगर पालिका की ओर से इस संबंध में 1 करोड़ 49 लाख रुपये के टैण्डर लगाये जा चुके है। लम्बे समय से पालिका के नये भवन की आवश्यकता महसूस कि जा रही थी।



जिसके उपरांत विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में नगर पालिका ई.ओ. को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये थे। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत नगर पालिका द्वारा नये बनने वाले नगर पालिका भवन के टैण्डर लगाये जा चुके है। शीघ्र ही नये भवन का निर्माण होगा। नवनिर्मित्त पालिका भवन अत्याधुनिक तरीके से बनेगा। नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने बताया कि पालिका के नये बनने वाले भवन के लिए नक्शे आदि का अनुमोदन करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान पालिका भवन करीब सौ साल से अधिक पूराना है। भवन पूराना होने के कारण पालिका कर्मियों के साथ-साथ पालिका परिसर में आने वाले लोगों को भी असुविधा होती है। उन्होंने बताया कि नया बनने वाले पालिका भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नवनिर्मित पालिका भवन दो मंजिला होगा। इसके अलावा भवन के आगे पार्किग का विशेष स्थान रखा जाएगा। बताया जाता है कि वर्तमान पालिका भवन का निर्माण वर्ष 1917 में हुआ था। नवनिर्मित पालिका भवन में आमजन के लिये आगुंतक कक्ष के अलावा विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग कमरो का निर्माण करवाया जाएगा।

काफी समय से भवन की आवश्यकता कि जा रही थी महसूस

विधायक अमित चाचाण ने बताया कि वर्तमान नगर पालिका भवन  काफी पुराना होने के कारण नये भवन की काफी समय से आवश्यकता महसूस कि जा रही थी। जिसको लेकर गत दिनों पालिका ई.ओ. को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके बाद भवन के निर्माण के टैण्डर लगाये गये है। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने बताया कि कस्बे में विभिन्न विकास कार्यो हेतु करीब 15 करोड़ रुपये के टैण्डर पिछले दो माह में लगाये जा चुके है। जिनमें अधिकांश के कार्य पूर्ण हो चुके है। अनेक सडक़ों के अलावा कस्बे को जोडऩे वाली मुख्य सडक़, पार्को के सौन्दर्यकरण , श्रीराम वाटिका के पास चौक निर्माण के अलावा आधा दर्जन से अधिक मुख्य स्थानों पर हाई मास्क लाईट लगाई जाएगी।