नोहर, 21 नवम्बर। क्षेत्र के गांव अरडक़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन सहयोग से बनने वाली भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला की नींव सरपंच प्रतिनिधि भादरगिर गोस्वामी ने रखी।
शास्त्री हरिश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मन्दिर में इस प्रकार के कार्य करवाने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। प्रयोगशाला के बनने के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों को बड़ी सु़विधा होगी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष अध्यक्ष भगवान राम बिजारणिया, मेधाराम साहू, चानणराम पांडिया, ओम प्रकाश चाहर ,नागर मल मेघवाल, जुगलाल नायक , भीम सिंह सहू , वीरेंद्र सिंह राजपूत, ओम प्रकाश सहू ,मुखराम सहू, सोहन लाल, मिस्त्री आमीन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अनेक ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरूषोतमदास शर्मा ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
गांव के 21 दानदाताओं ने दिया आर्थिक सहयोग
विद्यालय प्रांगण में 5 लाख की लागत से भौतिक प्रयोगशाला की आवश्यकता को समझते हुए गांव के 21 दानदाताओं ने 10 -10 हज़ार की सहयोग राशि देकर इस प्रयोगशाला के निर्माण का संकल्प पूरा किया। यह प्रयोगशाला मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के अंतर्गत लगभग 5 लाख की लागत से बनेगी। जिसमें जनसहयोग 2 लाख रुपये गांव के 21 दानदाताओं ने एकत्रित कर विद्यालय में जमा करवाए थे ।
विद्यार्थियों को होगी भारी सुविधा
प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास शर्मा ने की बताया कि विद्यालय में विज्ञान विषय की पढ़ाई हेतु प्रयोगशालाओं का होना अत्यंत आवश्यक होता है। इस प्रयोगशाला के बनने के बाद विद्यालय विज्ञान का सर्वोत्तम केंद्र बन जायेगा और विद्यार्थियों को भारी सुविधा होगी। पिछले पांच वर्षों से दानदाताओं व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दो करोड़ पच्चीस लाख का निर्माण कार्य विद्यालय में हो चुका है।




