विधायक अमित चाचाण का पंचायत चुनाव को लेकर जनसम्पर्क जारी

 नोहर, 19 नवम्बर। जनता से किये एक-एक वायदे पूरे किये जा रहे है। दो वर्ष के कांग्रेस के शासनकाल में दशको से रूके विकास कार्य करवाये गये है। सिंचाई पानी सहित अनेक ज्वलंत समस्याओं को विधानसभा में उठाया गया। यह बात नोहर विधायक अमित चाचाण ने गुरूवार को पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसम्र्पक के दौरान कही।  


विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उनका परिवार सच्चाई व ईमानदारी से 365 दिन क्षेत्र की जनता की सेवा में लगा हुआ है। क्षेत्र का कोई भी नागरिक किसी भी समय उनसे सीधा मिल सकता है। चाचाण ने केन्द्र कि भाजपा सरकार पर राज्य कि कांग्रेस सरकार से भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुये कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिये राज्य के हिस्से का बजट जारी नही करने से योजनाओं को गति नही मिल पाई है। उन्होंने भाजपा कि केन्द्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने तीन नये कृषि कानून लाकर किसानों कि कमर तोड़ दी है। अमित चाचाण ने दावा किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में क्षेत्र की जनता कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये नोहर पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनाएगी। इसके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र चाचाण ने क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसम्र्पक कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

गुरूवार को विधायक अमित चाचाण ने सोतीबड़ी, 14 बारानी, 22 एनटीआर, कलालो कि ढ़ाणी, ढ़ाणी राईकान, रामसरा, जसाना, मोधुवाली ढ़ाणी, 16 जेएसएन, गुडिया, राजपुरिया, पदमपुरा, जनानिया, फेफाना आदि गांवों में जनसम्र्पक किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, सोहन ढि़ल, बहादुरराम गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण सहारण, हनुमान गोठड़ीवाल, शरीफ मोहम्मद, धर्मपाल गोदारा, धर्मपाल ढि़ल,  लालचंद तंवर, बलवीर सुथार, अमरसिंह सुथार,मुकेश मिश्रा, कमल कौशिक, धनश्याम तिवाड़ी,  करनेल सहारण, मोहन सुथार, अमरसिंह सहु, लोकेश खटोतिया, रामकुमार सैनी, जिंद्रपाल, सुन्दर सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।