नोहर 30 सितम्बर। (नोहर) लगातार कोरोना संक्रमण में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बुधवार को उपखण्ड प्रसाशन और संयुक्त व्यापार संघ की बैठक उपखण्ड कार्यालय में आयोजित हुई । बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव पर चिंता जताई गई एंवम कोरोना से बचाव हेतु विचार विमर्श किया गया । प्रशासन और व्यापार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को नोहर बाजार बंद रखा जाएगा बन्द से दवा की दुकानें बाहर रखी गई है ।बैठक में तहसीलदार विनोद बिश्नोई , उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी , सयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी , बालकृष्ण व्यास , राजेन्द्र कंदोई , कृष्णलाल कासनिया ,अनिल कड़वासरा , ओम लालवानी , रमेश वाधवानी , चंपालाल रानिया, सुरेंद्र जोशी ,किशन चाचाण , रफीक चौहान, मुकेश बंसल, मोहनलाल डाबी ,प्रयाग चंद मोयल समेत अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक में तहसीलदार ने आमजन से मास्क लगाने , सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने , सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की । तहसीलदार ने दुकानदारों को नो मास्क नो एंट्री फार्मूला सख्ती से अपनाने की अपील की । बैठक में हलवाई की दुकानों को कुछ देर सबुह ओर कुछ देर शाम को खुली रखने पर सहमति जताई गई । तहसीलदार ने बताया कि बन्द का निर्णय 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा ।

