गुमशुदगी पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने के चलते परिजनों अनशन तीसरे दिन भी जारी

नोहर 30 सितंबर (नोहर तेज़) करीब तीन माह पहले दर्ज गुमशुदगी पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने के चलते पीडि़त परिवार द्वारा  उपखंड कार्यालय के समक्ष शुरू  किया गया बेमियादी अनशन  बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को अनशन पर  गुमशुदा युवक के पिता परलीका निवासी सुरजाराम लुहार, मां गिन्नी देवी, भाई कृष्ण कुमार व पत्नी मोनिका  बैठे। ज्ञातव्य रहे कि  25 वर्षीय विनोद कुमार 28 जून 2020 को सुबह गांव के ही युवक जयवीर जाट के साथ हरियाणा में मजदूरी करने गया था। तब से घर वापस नहीं लौटा। इस संबंध गोगामेड़ी पुलिस से कई बार संपर्क किया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने  युवक की तलाश कर जांच कार्रवाई पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।