विधायक अमित चाचाण ने लिया जलभराव स्थानों का जायजा

नोहर, 5 सितम्बर। कस्बे मेें दो दिन पूर्व हुई भारी बारिश के बाद अनेक जगह जल भराव होने के कारण शनिवार को नोहर विधायक अमित चाचाण ने जल भराव वाले विभिन्न स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम श्वेता कोचर, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक अमित चाचाण ने प्राचीन गिन्नाणी, अनाज मंडी, साहवा बाईपास, रामा सब्जी मंडी, वार्ड नं. 24, 25 व वार्ड नं. 6, साहवा बस स्टेण्ड, महावीर पार्क आदि स्थानों पर मौके पर जाकर जल भराव कि स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर नागरिकों से भी बातचीत की। इस मौके पर विधायक ने अधिक जल भराव वाले स्थानों पर पानी निकासी के लिये पंपसेट की संख्या बढ़ाने एवं रामा सब्जी मंडी में बारिश का पानी एकत्रित न हो इसके लिये विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि बारिश के चलते कई मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वे कर उन्हें मुआवजा दिलाने संबंधी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजने का कहा गया है। इसके अलावा विधायक ने साहवा बाईपास मार्ग पर साफ-सफाई करवाने एवं सडक़ के दोनो ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश पालिका ई.ओ. को दिये। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि कस्बे कि दोनो गिन्नाणी में कस्बें का पानी निकास हो सके। इसके लिये दोनो गिन्नानियों में साफ-सफाई व उनके चारो ओर चार दीवारी के लिये पूर्व में 90 लाख रुपये के टैण्डर हो चुके है। दोनो जगह कार्य भी शुरू हो चुका है। विधायक के अनुसार प्रत्येक वार्ड में 5-5 लाख रुपये के नालियों व सडक़ों के निर्माण करवाने के निर्देश पालिका ई.ओ. को दिये गये है। इसके अलावा टैण्डर हो चुकी सडक़ों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश भी दिये गये है। इसके अलावा अन्य सडक़ों के भी टैण्डर लगाने के  निर्देश दिये गये है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के गांव अरडक़ी में मकान की छत गिरने से मरी 32 बकरिया के संबंध में पीडि़त को मुआवजा दिलाने के संबंध में जिला कलेक्टर को अवगत कराया जा चुका है। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर विधायक के निरीक्षण के दौरान नियामत अली, प्रदीप सेवग, कमल कौशिक, राधेश्याम जोईया, बलवीर सुथार, कमल तंवर, सुरेन्द्र पारीक, संतलाल सैनी, रतन अरोड़ा आदि साथ थे।