रिश्वत मामले में महिला पटवारी व उसके सहयोगी को एसीबी ने जिला न्यायालय में पेश किया।

श्रीगंगानगर:- (नरेश पारीक) खाता विभाजन के लिए 12 हजार रुपए की मांग करने वाली महिला पटवारी व उसके सहयोगी को एसीबी ने शनिवार दोपहर बाद जिला न्यायालय में पेश किया। जिला न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।ब्यूरो के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि गांव अकावाली निवासी अमनदीप सिंह ने शिकायत की थी।परिवादी के अनुसार खाता विभाजन के लिए पटवारी रितु शर्मा ने उससे 12 हजार रुपए की मांग की। सत्यापन के दौरान 2 हजार रुपए लिए गए।कल रितु शर्मा व उसके दलाल अरायजनवीस मदनलाल निवासी 5 ई छोटी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा