टेंट , मैरिज पैलेस ,हलवाई व फोटो स्टूडियो ,डीजे डेकोरेशन संचालको ने किया रोष प्रदर्शन

बींझबायला (प्रदीप अरोड़ा)  क्षेत्र  की टेंट एसोसिएशन , लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, डीजे साउंड  फोटो स्टूडियो, हलवाई ,वेटर, पैलेस, आदि व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों व संचालको ने  राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए बीझबायला उपतहसीलदार के मार्फ़त मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी से रोजगार व धंधे चौपट हो चुके हैं जिसको लेकर व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित गाईड़लाइन में पचास से ज्यादा सदस्य एकत्रित करने की मंजूरी स्वीकृत कर दी गई है परंतु राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही जिस कारण शादी समारोह से जुड़े होने वाले व्यवसायों व दुकानदारों का धंधा चोपट हो गया है और इससे जुड़े हुए और रोजगार पाने वाले बेरोजगार हो चुके हैं सभी यूनियन के सदस्यों ने उपतहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शादी समारोह में संख्या बढ़ाने की मांग की है यूनियनों के अध्यक्षों ने कहा की जब नरेगा में 200 से 300 लोग कार्य कर सकते हैं बसों में 50 से अधिक लोग सफर कर सकते हैं और बैंकों व सरकारी कार्यालयों में क्षमता से ज्यादा भीड़ हो सकती है तो हमारा धंधा बंद क्यों किया जा रहा है  सभी ने  चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी कोई बड़ा निर्णय लेकर आंदोलन करेंगे व  नारेबाजी करते हुए यूनियनों के पदाधिकरियों ने मांग पत्र सौंपा ,इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष मैनाराम गोदारा , राजकुमार गंभीरी, अमरजीत सोनी, सुभाष कुमार, रवि छिम्पा, तरुण दुआ ,इंद्राज ढुंढ़ाडा, भागीरथ गोदारा,ओमप्रकाश हलवाई, रणवीर हलवाई,सुभाष नागपाल,मुखराम गोदारा,निर्मल,सोनू गखड़,साहबराम, बाबूलाल ,सीताराम ,राजवीर , सुरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार, वीरेंद्र कुमार, गुरतेज सिंह ,बलकरण ,अमरचंद, सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद थे