श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक) नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बबीता गौड़ व भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन गौड़ ने डीएलबी को ज्ञापन देकर नगरपरिषद श्रीगंगानगर से संविदा कर्मियों की सूची दोबारा मंगवाकर संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की हैं।
ज्ञापन में बबीता गौड़ ने बताया की नगरपरिषद आयुक्त द्वारा जो सूची संविदा कर्मियों की डीएलबी को भेजी गई है।उसमें कई कर्मियों का नाम शामिल नही है जिससे उन्हें नियमिति करण का लाभ नही मिलेगा।निदेशक एव सयुक्त शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग को दिए ज्ञापन में बबीता गौड़ व पवन गौड़ ने बताया की विभिन्न विभागों, बोर्ड निगमों आदि में कार्यरत संविदाकर्मियों के नियमितीकरण के लिए सूची मांगी गई थी।नगरपरिषद श्रीगंगानगर द्वारा पत्र क्रमांक 2707-दिनांक 10 अगस्त 2020 को निर्धारित प्रपत्र में सूचना तैयार कर भेजी गई हैं जिसमें कई सविदा कर्मियों के नाम शामिल नही है जबकि 25 फरबरी 19 को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर इन कार्मिको की सूची नियमितीकरण हेतु राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया था।बहुत से सविदा कर्मि फायर बिर्गेड,कम्प्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर के पद पर सेवाए दे रहे हैं।कोविद-19 में भी ये सविदा कर्मी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं।लेकिन नगरपरिषद आयुक्त द्वारा जानबूझकर के कार्मिकों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है।कई संविदा कर्मी तो 5 से 10 साल का अनुभव रखते है।फिर भी कई कार्मिको का नाम सूची में शामिल नही किया जा रहा है