सर्व ब्राहमण महासभा ने किया तहसीलदार जय कौशिक का अभिनंदन

भादरा (नोहर तेज़ ) भादरा तहसीलदार पद पर  बीकानेर से स्थानांतरित होकर पहुंचे जय कौशिक द्वारा कार्य ग्रहण किया गया।  इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा के नेतृत्व में उनके कार्य ग्रहण करने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व जय कौशिक द्वारा सरदारशहर हनुमानगढ़ नोहर आदि स्थानों पर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से हल किया है। इनकी इसी साफगोई छवि के कारण इनका जहां भी स्थानांतरण होता है वहां की जनता से सीधा जुड़ाव हो जाता है।  जिला उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा ने तहसीलदार जय कौशिक की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए  नोहर तहसीलदार पद पर रहते हुए उत्तर भारत के विशाल प्रसिद्ध मेला क्षेत्र में प्रशासनिक प्रभारी रहते हुए व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर आभार जताया । तहसीलदार पद पर कार्य ग्रहण करने पर जय कोशिक  द्वारा बताया गया कि भादरा की जनता की मांग के अनुसार भादरा क्षेत्र में आमजन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता से सीधा जुड़ाव कर उनके प्रत्येक सुख दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करने के लिए कहा आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक,सुनील जोशी, भागमल शर्मा, विक्रम शर्मा, तरुण मिश्रा, भुवनेश लमाणी, युधिष्ठिर दड़बेवाला, जयदिप साँखला,प्रेम प्रकाश राजपुरोहित, विशाल मेवत,गणेश जोशी, देवेन्द्र शर्मा,धर्मपाल शर्मा विक्की जोशी, शेखर शर्मा  रविन्द्र शर्मा ने स्वागत ओर अभिनंदन किया ।