वार्ड पार्षदों ने किया धरना शुरू आयुक्त पर लगाया तानाशाही का आरोप

श्रीगंगानगर(नरेश पारीक) नगरपरिषद आयुक्त की तानाशाही से परेशान आखिर पार्षदों को धरना शुरू करना पड़ा है।बड़ी संख्या में पार्षद धरने पर बैठे तथा नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सोंपा।ज्ञापन में बताया गया है नगरपरिषद शहर की मुख्य सड़कों को बनाने की बात पूरी नही कर रही।सफाई कर्मचारी, सफाई निरीक्षक बिना वार्ड पार्षदों की सहमति से बदल दिए जाते है जिससे सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल नही पाती।सफाई व्यवस्था चोपट हो जाती हैं।पूर्व में जारी टेडरों के वर्क ऑर्डर जारी करने में अनावश्यक रूप से देरी की जा रही हैं।पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि फायर ऑफिसर को मूल पद पर लगाकर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर वरिष्ठ अधिकारी या कर्मचारी को लगाया जाए।पूरे शहर में एलईडी लाइट के लिए पार्षद लिखकर देते आ रहे हैं पर कही भी लाइट नही लगाई गई।कच्ची बस्ती पट्टो के अंतिम विक्रेता को एनओसी शीघ्र जारी की जाए।स्वस्थ भारत मिशन के तहत कच्ची बस्ती में शौचालय का निर्माण करवाया जाए।पूर्व में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की गई,जिसकी जांच की जाए।धरने पर बैठे पार्षदों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में कार्यवाही नही हुई तो पार्षद लगातार धरना जारी रखेंगे।धरने पर पार्षद बबिता गौड़,पार्षद पति लकी दावड़ा,जगदीश घोड़ेला, उपसभापति लोकेश मनचंदा,संजय बिश्नोई,मनीराम स्वामी,हेमंत रास्रानिया आदि बैठे