वार्ड नंबर 61 में एआईसीसी के सचिव कुलदीप इंदौरा का हूआ स्वागत

 श्रीगंगानगर(नरेश पारीक)  वार्ड नंबर 61 में ब्लॉक देहात कांग्रेस के सचिव बलवंत चौधरी के आवास पर  एआईसीसी के नवनियुक्त सचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी  कुलदीप इंदौरा का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें चौधरी परिवार के साथ साथ वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में  चौधरी परिवार के मुखिया सुरेंद्र चौधरी और बलवंत चौधरी ने कुलदीप इंदौरा को राजस्थानी साफा पहनाकर और शाल ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया और उपस्थित नागरिकों ने कुलदीप इंदौरा पूर्व सभापति जगदीश जांदू और पार्षद राजकुमार जोग का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुलदीप इंदौरा ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में और जिले में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए जन सामान्य के किसी भी कार्य के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष  सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसामान्य की समस्याओं को प्रमुखता के साथ हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इंदौरा ने भाई  बलवंत चौधरी के  उज्जवल राजनीतिक राजनीतिक भविष्य की कामना की और चौधरी परिवार का स्वागत अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया