श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक)वार्ड नं: 24 में महिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर की पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की को-ऑर्डिनेट नमिता सेठी के आवास पर एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी कुलदीप इंदौरा का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में नमिता सेठी ने कुलदीप इंदौरा को कुलदीप इंदौरा को गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कुलदीप इंदौरा ने कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार हैं।कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जन समस्याओं को प्रमुखता से हल करने के लिए कटिबद्ध हैं।उन्होंने ने कहा की में नमिता सेठी का धन्यवाद करता हु की नमिता सेठी ने लोकडाउन के बावजूद सबसे मिलने का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि नमिता सेठी ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहते हुए पूरी लगन,मेहनत से पार्टी के लिए कार्य किया। में आशा करता हु की आगे भी पार्टी के लिए पूरी लगन से कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा मखन शाह लबाना की ओर से कुलदीप इंदौरा को सरोपा भेट किया गया।इस अवसर पर श्यामलाल शेखावाटी, सोहन नायक,हेमंत रास्रानिया,कृष्ण भाभू,जिलाध्यक्ष सुशीला देवी,जसपाल,शंकरलाल,मोहित,हर्ष,अंकुर,ज्ञानदास, सुरेंद्र सोनी,चरणदास,अशोक ,राजू गोदारा, दिनेश कालरा,रोशनलाल,राजेन्द्र कौर,रेशमा,जानकी,नीलम,रचना,अनिता,प्रियंका, निशा क्वात्रा,ममता,रजनी,निर्मला, अवतार सिंह,नरेंद्र सिंह जोरा आदि उपस्थित रहे।