ब्राह्मण समाज के होनहार बालक-बालिकाओं का होगा सम्मान समारोह

श्रीगंगानगर। (नरेश पारीक) प्रकाशहंस विप्र समाज शिक्षा सेवा समिति की ओर से सीबीएसई ओर आरबीएसई के  कक्षा 10 व कक्षा 12 (कला,विज्ञान व वाणिज्य) के मा./उ .मा. परीक्षा-2020 में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले  ब्राह्मण समाज के होनहार बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा।
प्रकाशहंस विप्र शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश गौड़ ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी 'सम्मान आपके द्वार के तहत वैद्य शिवप्रकाश स्मृति प्रतिभा सम्मान सीबीएसई के टॉपर विद्यार्थियों को तथा इसी के साथ-साथ प्रकाशहंस स्मृति प्रतिभा सम्मान आरबीएसई कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को दिया जायेगा। जिसमें आवेदन और चयनित हो जाने पर 8 जिला-टॉपर्स में से प्रत्येक को प्रोत्साहनस्वरुप श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र, 2100 रूपये की नगद राशि, समिति की पुस्तक 'मानव-दर्पण' की प्रति व भगवान परशुरामजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिये समिति अध्यक्ष के नाम सादे कागज पर अपना व अपने परिवार का सम्पूर्ण विवरण,अंकतालिका,व फोटो के साथ आलेख-'देश में नैतिक-मूल्योंं की पुन:  स्थापना की दिशा में विप्र-समाज किस प्रकार योगदान कर सकता है। इसे संलग्न कर ई-मेल ÷ prakashhanspublication@gmail.com पर भेज सकते है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रक्रिया की आखिरी तिथि 15 सितंबर 2020 है।