बींझबायला - कोविड 19 के चलते जिला कलेक्टर के 2 बजे सम्पूर्ण बाज़ार बन्द कराने के आदेश के विरोध में स्थानीय बाज़ार में व्यापारियों ने विरोध पनप गया इस आदेश के विरोध स्वरुप मीटिंग की व जिला कलेक्टर के आदेश को का विरोध किया व व्यापार चौपट करने वाला निर्णय बताया इस विरोध स्वरूप बैठक में व्यापारियों ने जमकर नारेबाज़ी की व कहा कि ऐसे अचानक आदेश देने से व्यापारियों व बाजार में आये ग्राहकों को परेशानी हुई है इस मोके पर
सयुंक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मैनाराम गोदारा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, रूपराम नोखवाल, कॉमरेड रविन्द्र तरखान, सुरेंद्र सेतिया, मनियारी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र बतरा, सुरेंद्र बाघला, रवि अरोड़ा रविन्द्र सोनी, बालकृष्ण राणा, भागीरथ गोदारा, किरयाना यूनियन के अध्यक्ष, रमेश बत्तरा, हरदयाल गम्भीरी, हेमन्त कूकना, कपिल रोकणा, कपिल चराया आदि व्यापारियों व आमजन ने विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि कोविड 19 के प्रति जिले के लोग सज़ग है इसी की नतीजा है कि देश मे कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन जिलें में कोरोना का प्रसार नही हो सका उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर ने एक ही दिन में दो आदेश जारी कर दुकानदार व ग्राहकों में खलबली पैदा कर दी व्यापारियों ने स्पष्ट तौर पर जिला प्रशासन से मांग की है कि कोविड 19 के चलते लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग की पालना में जिला प्रशासन को व्यवहारिक फैसले लें जिससे गत मार्च से प्रभावित व्यापार व रोजी रोटी पर विपरीत असर नही पड़े क्योंकि कोरोना से पहले आम आदमी के घरों तक भूख दस्तक़ देने की कगार पर है व व्यापार मुश्किल से पटरी पर आ रहा है

