{नोहर तेज़ } घर के आगे खड़ी स्वीप्ट डिजायर कार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना कस्बें के पॉस इलाके प्रौफेसर कॉलोनी की है। अज्ञात चोर बीति रात्रि को प्रौफेसर कॉलोनी निवासी एडवोकेट विजय स्वामी के घर आगे खड़ी उनकी स्वीप्ट डिजायर कार चोरी कर ले गये।
रात्रि को चोर गाड़ी का सीसा तोडक़र उसे स्टार्ट कर चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी सुबह विजय स्वामी को मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सम्पूर्ण मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमे गाड़ी की तलाश में जुटी है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि पल्लू के मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी फुटैज में उक्त गाड़ी नजर आई है। नोहर में भी पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी फुटैज खंगाले मगर कोई सफलता नही मिली।