{नोहर तेज़ } भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई के निर्देशानुसार नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है।
घोषित कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री व कोषाध्यक्ष के अलावा 45 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने बताया कि मालचंद जोशी, देवीलाल, गणेश पंवार, विनोद गोल्याण, पूनम हिसारिया, राकेश हिसारिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मोहन डाबी, ओम लालवानी, गजेन्द्र जोशी को महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में सपना आलवानी, अमृतासिंह, राजबाला, दीपक शर्मा, मैना देवी को मंत्री बनाया गया है। राहुल चाचाण को नगर मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बसंत तिवाड़ी ने बताया कि शीघ्र ही नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कि जाएगी।