{नोहर तेज़ } राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के कला साहित्य सांस्कृतिक एवं पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
जिसके तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में महात्मा गंाधी जीवन दर्शन समिति की भी भागीदारी रहेगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर द्वारा भी समिति के पदाधिकारियों अलग-अलग जिम्मेदारिया तय कि गई है। उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रात: 8 बजे एनडीबी राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण व भारत छोड़ो आन्दोलन पर विचार गोष्ठी आयोजित कि जाएगी। 10 अगस्त को राजकीय चिकित्सालय के समीप सफाई अभियान चलाया जाएगा। 11 अगस्त को नगर पालिका टाऊन हॉल में सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। 12 अगस्त को पहला सुख निरोगी काया के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 अगस्त को कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को गौशालाओं में ऑन लाईन किसान सम्मेलन होगा। 15 अगस्त को श्रीराम वाटिका में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका ई.ओं दलीप पूनिया ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।