बैंक से पैसे लेकर जा रहे एक जने के एक लाख रुपये रास्ते में गिर गये

[नोहर तेज़ ]। बैंक से पैसे लेकर जा रहे एक जने के एक लाख रुपये रास्ते में गिर गये। काफी तलाश करने के बाद भी रुपये नही मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनड़ी मार्ग स्थित रामा ईंट उद्योग का मुनीम भीमराज ने एक्सिस बैंक से 3 लाख 30 हजार रुपये निकलवाये। मुनीम ने बैंक से रुपये निकलावाकर मोटरसाईकिल कि डिक्की में रख लिये। जिसके बाद मुनीम ईंट भट्टे की ओर रवाना हो गया। तभी बीच रास्ते में अचानक मोटरसाईकिल कि डिक्की खुल गई। जिसके बाद थोड़ी देर बाद मुनीम को डिक्की खुलने का अहसास हुआ तो उसने रूककर मोटरसाईकिल कि डिक्की में रखे रुपये संभाले तो उसमें से एक लाख रुपये गायब थे। रुपये गायब होते ही मुनीम के हौस उड़ गये। डिक्की में शेष 2 लाख 30 हजार रुपये सुरक्षित थे। मुनीम द्वारा इस संबंध में भट्टा मालिका बलवीर सुथार को इसकी सूचना दी गई। बताया जाता है कि रुपये सोनड़ी बस स्टेण्ड से कल्याण भूमि मार्ग के बीच कही गिरे है। काफी तलाश करने के बाद भी रुपये नही मिले। बाद में पूरे मार्ग पर सीसीटीवी फुटैज खंगाले गये। फुटैज में डिक्की से रुपये गिरते हुए तो नजर आ रहे है मगर रुपये किसने उठाये यह नजर नही आ रहा है। भट्टा मालिक बलवीर सुथार ने बताया कि रुपये लौटाने व जानकारी देने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा।