पालिका चुनावों कि तैयारियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

[नोहर तेज़ ]। भाजपा ने नगर पालिका चुनावों को लेकर तैयारिया प्रारंभ कर दी है। पालिका चुनावों कि तैयारियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक यहां चाचाण धर्मशाला में नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में पालिका चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कि गई। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने कार्यकर्ताओं से आज से ही पालिका चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राज्य में जब से कांगे्रस की सरकार बनी है। प्रत्येक वर्ग दु:खी है। कोरोनाकाल के इस दौर में भी प्रदेश में पानी,बिजली को लेकर आम जनता को आन्दोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में विकास कार्य ठप्प पड़े है। भाजपा शासन में बनी योजनाओं के नाम बदलकर उसे नई योजना बताकर वाह-वाही लूटी जा रही है। मदरसा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मेहरूनिशा टाक ने कहा कि कांग्रेस के मात्र डेढ़ साल में ही आम जन का सरकार से मोह भंग हो गया है। अन्य विकास कार्य करवाना तो दूर कि बात मूलभूत सुविधाए भी आमजन को नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी पालिका चुनावों में कार्यकर्ताओं कि मेहनत के बदौलत नोहर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, पूर्व प्रधान अमरङ्क्षसह पूनिया, प्रभारी बद्रीप्रसाद सैनी, सुरेन्द्र जोशी, छोटू सेवग, नरेन्द्र चौधरी, पार्षद गुलफाम, नंदलाल वर्मा, गंगाराम पांडिया, दिनेश भाटी, अनिल पारीक, पूनम हिसारिया, हरिश शर्मा, देवीलाल पारीक, सुखदेव भीडासरा, राहुल नागल, सिकंदर टाक, मूरलीधर छिम्पा, अमित सांखी, संजय बागड़ी, दीपक शर्मा, प्रभालता गौड़, अदरिश गौरी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित्त रहे कि वर्तमान नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल अगस्त माह में पूरा हो जायेगें। नोहर नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए पूर्व में आरक्षित हो चुका है। नगर पालिका में इस बार वार्डो की संख्या भी 30 से बढक़र 40 हो गई है।