[नोहर तेज़ ] डॉ. अम्बेडकर छात्र विकास संघ नोहर ने महाविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं न करवा कर सीधे ही विद्यार्थियो को प्रमोट करने तथा इस वर्ष का परीक्षा शुल्क माफ कर विद्यार्थीयों को राहत प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को 50 मीटर लम्बा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजा है।
एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.पी. काला के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गये इस 50 मीटर लम्बे ज्ञापन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय स्तरीय परीक्षाओं के तहत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना महामारी के बढते संक्रमण के बावजूद भी परीक्षाए आयोजित करने पर रौष जताया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रअपनी मुख्य परीक्षा आयोजित कर चुका है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों का कम क्षेत्रंो से परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन रहता है। इसलिए माध्यमिक स्तरीय परीक्षाए सुरक्षित आयोजित हो गई। लेकिन महाविद्यालय स्तरीय परीक्षाओं में अनेकोनेक जगहों से विद्यार्थी व वीक्षक परीक्षा केन्द्र पर आयेगें। जिससे कोविड-19 के प्रकोप को टालना कड़ी चुनौती होगी। ज्ञापन में महाविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं न करवा कर सीधे ही विद्यार्थियो को प्रमोट किये जाने तथा इस वर्ष का परीक्षा शुल्क माफ कर विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने की मांग कि गई है। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष असरफ आईतान,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष विकास ढि़ल, छात्र नेता रितेश कासोटिया, अनीश शक्रवाल आदि उपस्थित थे।