[नोहरतेज़ } लगातार 17वें दिन बढ़ रहे पट्रोल-डीजल के दामों ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी। कोरोना संकट के चलते पहले से ही जनता आर्थिक तंगी से जुझ रही थी। ऊपर से लगातार बढ़ रहे पट्रोल-डीजल के दामों ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है।
यह कहना है ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोहन ढि़ल का है। ढि़ल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज मंहगाई चर्म पर है। जिसने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। देश में पहले से ही कोरोना वायरस के संकट के चलते किये गये लॉक डाउन में लोगो के काम-धंधे बंद होने से वे आर्थिक संकट का सामना करना रही थे। उसके ऊपर लगातार पट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाकर उनकी मुश्किले और बढ़ा दी है। सोहन ढि़ल ने बताया कि पट्रोल-डीजल के दामों के बढ़ाने पर मंहगाई और बढ़ेगी जिससे जनता पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ेगी। सोहन ढि़ल ने केन्द्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत सबसे कम होने के बावजूद भी पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कि जा रही है। संकट के इस दौर में तेलो के दामों में इस प्रकार की वृद्धि करना आम आदमी के हितों पर कुठाराघात है। कोरोना काल के संकट में जहां केन्द्र सरकार को आम आदमी को राहत देने के लिये कदम उठाने चाहिये थे। मगर सरकार निरंतर पट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर अपना घाटा पूरा करने में लगी है। ढि़ल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार चौपट हो रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार के घोषित आर्थिक पैकेज पर भी निशाना साधा। सोहन ढि़ल ने मंगलवार को पट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।