(नोहर तेज़) हनुमानगढ़, कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम को लेकर जिले में जिला कलक्टर के नेतृत्व में शानदार कार्य हुआ है। इसके लिए चिकित्सा विभाग समेत सभी संबंधित विभाग प्रशंसा के पात्र हैं। जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन के नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिला एक्सीलेंट कार्य कर रहा है। सभी 33 जिलों में हनुमानगढ़ प्रथम स्थान पर रहे तो ये कहना अतिशियोक्तिपूर्ण नहीं होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला पूरे राज्य में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। ये कहना है शिक्षा( माध्यमिक एवं प्रारंभिक) विभाग ( स्वतंत्र प्रभार) एवं पर्यटन व देवस्थान विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का। जो मंगलवार को जिला परिषद सभागार में कोविड-19 विशेष जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामसेवक, पटवारी, सरपंचों तक संवाद कर कोरोना को रोकथाम में देश में उदाहरण प्रस्तुत किया।
डोटासरा ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। आजीविका चलाने के लिए घर से निकलना भी जरूरी है लेकिन घर से निकलने पर मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, सार्वजनिक स्थानों पर थूके नहीं और बार-बार हाथ धोएं। श्री डोटासरा ने जिले में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसा जमा करवाने वाले लोंगो का भी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी मंत्री ने मनरेगा, बिजली, पानी समेत अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से समस्याओं को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले जिला प्रभारी मंत्री और आए हुए अतिथियों ने जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम के आखिर में कोरोना रोकथाम को लेकर उपस्थित सभी लोगों की जिला प्रभारी मंत्री ने शपथ दिलाई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा विभाग की ओर से तैयार किए गए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा चूरू सांसद राहुल कस्वां, हनुमानगढ़ विधायक चौ.विनोद कुमार,नोहर विधायक अमित चाचाण, पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची, भादरा विधायक श्री बलवान पूनियां, संगरिया विधायक गुरूदीप शाहपीणी, जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती राशि डोगरा, महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर गठित समिति के सहसंयोजक तरूण विजय, पूर्व सांसद भरतराम, पूर्व विधायक आदराम मेघवाल, सुरेन्द्र दादरी, मनीष धारणियां, शबनम गोदारा,
भूपेन्द्र चौधरी, कृष्ण जैन, पार्षद मनोज सैनी, सौरभ राठौड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधि और सीईओ जिला परिषद श्री परशुराम धानका, एडीएम श्री अशोक असीजा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

