कोविड 19 विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज मनरेगा श्रमिकों को कोरोना से बचाव को लेकर जानकारी दी

हनुमानगढ़:-(नरेश पारीक) कोविड 19 विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज मनरेगा श्रमिकों को कोरोना से बचाव को लेकर जानकारी दी।जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने सतीपुरा में एनजीसी नहर व चक 47 एनजीसी में खाले पर कार्य कर रहे मनरेगा श्रमिकों को कोरोना से बचाव को लेकर जानकारी दी।जिला कलेक्टर ने श्रमिकों से कहा की साबुन से बार बार हाथ धोए,मास्क पहने या मुँह पर कपड़ा लगाए,कार्य करते समय कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंस की पालना करे व सार्वजनिक स्थल पर थूके नही।जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से कोरोना से डरने की जरूरत नही है।राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर अच्छा कार्य कर रही है।राज्य में कोरोना से रिकवरी की रेट 78 प्रतिशत व मृत्यु दर मात्र 2.3 प्रतिशत हैं लिहाजा मनरेगा मजदूर घर से बाहर कार्यस्थल के लिए बेझिझक निकले पर सावधानियां पूरी अपनाए।जिला कलेक्टर ने उपस्थित मजदूरों को कोरोना से बचाव के पोस्टर व स्टिकर का वितरण किया।इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद ओर जनजागरूकता अभियान के सह प्रभारी परशुराम धानका,पीआरओ सुरेश बिश्नोई,हनुमानगढ़ बीडीओ राधेराम रेवाड़,जिला परिषद के अधिशासी अभियंता मदन गोदारा,स्वस्थ भारत मिशन आईईसी कॉर्डिनेटर श्रीमती सुमन राठोड़, जेटीए अनिल शर्मा,सतीपुरा ग्रामसेवक अशोक शर्मा उपस्थित रहे