श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बारहमासी नहर में नहाने गए जीजा साला पानी में बह गए इस दौरान उनके साथ गया एक युवक बच गया
जिसमें शोर मचाया तब पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंची रविवार देर रात तक तलाशी जारी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया सदर पुलिस थाना के अनुसार कृष्णा टाकीज के निकट निवासी सुखदेव बाल्मीकि का पुत्र आर्य अपने जीजा बंटी पुत्र राजू बाल्मीकि निवासी फरीदकोट और विकास के साथ रविवार को बारहमासी नहर पर गए थे दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण नहर में नहाने लगे लेकिन पानी का बहाव तेज था जिसके चलते डूबने लगे विकास ने बचाव के लिए हाथ पैर मैरे जिससे वह सुरक्षित बाहर निकल आया वही आर्य ओर उसका जीजा बंटी नहर में बह गए शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे ओर दोनो को बचाने का प्रयास किया पुलिस ने गोताखोर दोनो की तलाश में जुटी हुई है