गांव नीमला में वर्षो पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ

[नोहर तेज़]  ,क्षेत्र के गांव नीमला में वर्षो पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। गांव में 5 लाख की लागत से पेयजल पाईप लाईन डाली गई है।
जिसका शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी में विकास कार्य प्राथमिकता से करवाये जा रहे है। गांवों की पेयजल समस्याओं का निराकरण को प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। इस अवसर पर नोहर तेज़  ग्रामीणों द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण को साफा पहनाकर स्वागत किया। राजेन्द्र चाचाण ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र के अनेक गांवों में वर्षो से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी।नोहर तेज़ ऐसे गांवों को चिन्हित कर प्राथमिकता से इन गांवों में पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जा रहा है। इस अवसर पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता चानणराम कड़वासरा, देवीलाल बैनीवाल , ओम मीणा ,सुरेन्द्र शर्मा , किशन वेद, गंगाराम बैनीवाल , मनीराम , रामस्वरूप स्वामी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। विदित्त रहे कि नीमला गांव के ग्रामीणों ने गत दिनों विधायक अमित चाचाण को गांव की पेयजल समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद विधायक अमित चाचाण ने द्वारा अधिकारियों को पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने क निर्देश दिये। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान करवाने पर विधायक अमित चाचाण का आभार जताया।