कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए वीसी के जरीये जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया

[नोहर तेज़ ] कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए वीसी के जरीये जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया
। जिसमें उपखंड नोहर के प्रशासनिक अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वीसी के जरीये इसमें भाग लेते हुए पोस्टर का विमोचन किया। वीसी रूम में एडीएम नारायणदान चारण, एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, विकास अधिकारी यशपाल असीजा, ई.ओ. दलीप पूनिया, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा,सीबीईओं दलीप पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। जिसमें मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धौने, सैनटाईजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिये जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि इस कार्य में अहम भूमिका निभाये।