ऑन लाईन कलास से बच्चों को आत्मनिर्भर की दी जा रही ट्रेनिग

श्रीगंगानगर (नरेश पारीक)  जीवन मे इतना  संघर्ष कर लेना चाहिए की आत्मविश्वास बढ़ जाये।इसी स्लोगन से प्ररेणा लेते हुए किड्स योगा एंड फन ग्रुप के माध्यम से रमा सिंगल के नेतृत्व में सायंकाल में एक घंटे की ऑनलाइन क्लास ली जा रही हैं जिसमे बच्चों को योगासन, ध्यान,प्राणायाम, डांस आदि सिखाया जा रहा हैं जिससे कि बच्चे मानसिक रूप से मजबूत हो व मनोबल में व्रद्धि हो।रमा सिंगल ने बताया की 6 बच्चों के साथ क्लास शुरू की थी जो अब बढ़कर 20 हो गए हैं इस क्लास को ज्वाइन करने का कोई शुल्क नही है इसके अलावा बच्चों सूर्य नमस्कार करना भी सिखाया जा रहा है इस क्लास में लव्य, जिया,आस्था,एकम,कश्मी,अर्जून, ऋषिका,आरव,जायशा,अनाया, पीहू,कार्तिक आदि बच्चे उपस्थित रहते हैं