ऊंटो को तस्करी के ले जाने की सूचना मिलने पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर 11 ऊंटो को अपने कब्जे में लिया।

[नोहरतेज़ ] ऊंटो को तस्करी के ले जाने की सूचना मिलने पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर 11 ऊंटो को अपने कब्जे में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली क बीती रात्रि को यहां बडबिराना मार्ग पर ऊंटो को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। गौरक्षा दल के सदस्य जब तक मौके पर पहुंचे तब तक ऊंट ले जाने वाले मौके पर से फरार हो गये। मौके पर 11 ऊंट गौरक्षा दल के सदस्यों को मिले। इस संबंध में गौरक्षा दल के सदस्यों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर 11 ऊंट मौजूद थे। मौके पर किसी प्रकार का वाहन नही था। पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नही किया। पुलिस ने ऊंटो को गौरक्षा दल के सदस्यों को सुपुर्द कर दिया।