[नोहरतेज़ ] सामाजिक संस्था मुस्लिम अमन इंसाफ समिति ने मंगलवार को विधायक अमित चाचाण को ज्ञापन देकर वार्ड नं. 26 की पेजयल समस्या के समाधान की मांग की है।
समिति प्रवक्ता इरफान रावण ने बताया कि वार्ड नं. 26 में पेजयल पाइप लाइन लगभग 25 वर्ष पूर्व व गहरी डाली जाने के कारण जलदाय विभाग द्वारा छोड़ा जा रहा पानी घरों में नही पहुंच पा रहा है। जिस कारण इस वार्ड के लोगों को इस भंयकर गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों को मजबूर होकर पानी के टेंकर मंगवाने पड़ रहे है। टेंकर का पानी भी खारा होता है। विधायक अमित चाचाण को दिये ज्ञापन में वार्ड में नई पाईप डलवाकर पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग कि गई है। इसके बाद विधायक अमित चाचाण ने मौके पर ही जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता से दूरभाष पर बात कर वार्ड 26 कि पेयजल समस्या के बारे में बताया और इसके समाधान कि बात कही। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान, मरुधरा मुस्लिम प्रगतिशील समिति के प्रदेशाध्यक्ष नियामत अली, इस्लाम, फिरोज घुआ, रुस्तम हिन्द, फिरोज रावण, मुबीन आदि उपस्थित थे।