विभिन्न मांगों को लेकर उपतहसीलदार को सोपा ज्ञापन

बींझबायला:- प्रेम झटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को  उपतहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ज्ञापन में  मांग की गई कि लॉक डाउन के दौरान मार्च से जून तक का बिजली का बिल माफ करने,पैट्रोल डीजल पर टैक्स हटाकर पंजाब हरियाणा के बराबर करने व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई हैं।जिला परिषद सदस्य लेखराज अठवाल ने बताया कि   नहरों में पानी पूरा किया जाए,टिड्डियों द्वारा किसानों की फसल को नष्ट कर दिया है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है सरकार किसानों को मुआवजा देकर नुकसान की भरपाई करे। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे