हनुमान प्रसाद व्यास को मिला भामाशाह प्रेरक सम्मानविद्यालयों के विकास में योगदान के लिए हुआ सम्मान

हनुमान प्रसाद व्यास को मिला भामाशाह प्रेरक सम्मान
विद्यालयों के विकास में योगदान के लिए हुआ सम्मान
नोहर, 30 जून। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मिशन सौ बेड के संरक्षक हनुमान प्रसाद व्यास को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया।
उन्हें राजकीय बालिका विद्यालय नंबर-2 तथा श्रीमती जानकी देवी पेड़ीवाल राजकीय बालिका विद्यालय में भवन निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए यह सम्मान दिया गया।
समारोह में 60 भामाशाहों को 'शिक्षा श्री सम्मान' तथा 24 प्रेरकों को 'भामाशाह प्रेरक सम्मान' प्रदान किया गया।