खेतों के रास्ते पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
नोहर| क्षेत्र के ग्रामीणों ने खेतों तक जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण और नाले की निकासी बाधित होने की समस्या को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी व नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि चक जोगीआसन नंबर 1, तहसील नोहर के खसरा नंबर 21 में स्थित रास्ता, जो नोहर-मालिया और नोहर-डूमासर मार्ग के बीच खेतों तक जाने का मुख्य मार्ग है, वर्तमान में अतिक्रमण की वजह से अवरुद्ध हो गया है। वे वर्षों से स्थानीय रास्ते से होकर अपने खेतों में आते-जाते रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर कब्जा कर लेने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि अतिक्रमण के कारण नाले का पानी भी सही तरीके से नहीं निकल पा रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बन रही है और खेतों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। मांग की है कि उक्त रास्ते को उसकी वास्तविक चौड़ाई में खुलवाया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और नाले के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। चेतावनी भी दी गई है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सतपाल छिंपा, पूर्व पार्षद मुकेश जोशी, दलीप, मुरलीधर छिंपा, मिठुराम, हरिराम, रमेश, शीशपाल, मुकेश, मांगीलाल, प्रमोद सहित अनेक नागरिक मौजूद थे।