लाइव सुनवाई देख विद्यार्थियों ने समझी न्याय व्यवस्था
नोहर| अपाला स्कूल के कक्षा 11 आर्ट्स संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और समझा। साथ ही न्यायाधीशों से संवाद कर कानून से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लाइव सुनवाई देखने का अवसर मिला, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए काफी ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा। संस्था प्रधान महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र समाज में न्याय और समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भ्रमण राजनीति विज्ञान के व्याख्याता अजीत कुमार एवं अधिवक्ता बाबूलाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय निदेशक महेश शर्मा ने ऐसे शैक्षिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।


