नोहर तेज़ | नोहर 3 मई श्री रामेश्वरलाल सैनी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) नोहर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 22 एन.टी.आर. में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद कुमार सैनी ने बताया कि उनके पिता की पुण्य स्मृति में मानव सेवा के उद्देश्य से यह 11वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 143 यूनिट रक्तदान किया गया जिसका संग्रहण मोनालिसा ब्लड सेंटर, नोहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ तथा 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
पौधारोपण की शुरुआत पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र चाचाण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार, श्रेया सिपानी, अनु सैनी, चंद्रकला नायक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, शैलेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश सुथार एवं सुभाष सोनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही “जीवन एक गुलजार” अभियान के तहत दारा सिंह शर्मा के सहयोग से पक्षियों के लिए घर भी स्थापित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश पांडिया इंजीनियर गोपाल स्वामी, अशोक कंदोई, जयदेव इंदौरिया, सुभाष इंदौरिया, पोकरराम, हरिराम, बालूराम, प्रभु दयाल, मनफूलराम, भूराराम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू लाल सेवग, बसंत तिवाडी, मोंटी चाचाण, जयप्रकाश अग्रवाल, प्रेम सैनी, धर्मपाल सैनी, विनोद सैनी, मुकेश सैनी, प्रभु सैनी, ओम चोधरी, पूरणमल सैनी, भागमल सैनी, किशन लाल किरोड़ीवाल, भीयानाथ, ओमप्रकाश नाथ, मोतीलाल वर्मा, सुभाष भारती, राजू भारती, कमल तिवाडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सैनी समाज समिति, युवा सैनी समाज समिति, अपेक्स क्लब नोहर, रिलीफ सोसायटी, सवेरा संस्थान सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नोहर के अध्यक्ष डॉ. संतलाल छींपा, राजकीय उप जिला चिकित्सालय नोहर के चिकित्सक एवं निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद सैनी ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व रक्तदाताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

