जयपुर स्विंग हादसे में त्वरित कार्रवाई की मांग, नोहर विधायक अमित चाचाण को सौंपा ज्ञापन

जयपुर स्विंग हादसे में त्वरित कार्रवाई की मांग, नोहर विधायक अमित चाचाण को सौंपा ज्ञापन
नोहर 3 मई जयपुर में हुए झूले/स्विंग दुर्घटना मामले में त्वरित न्याय एवं पुलिस कार्रवाई हेतु नोहर विधायक अमित चाचाण को झापन दिया गया। झापन मे नोहर कि दोहिती के साथ जयपुर में हुए हादसे में कार्रवाई की मांग की गई है। झापन बताया गया है कि 29 मार्च को एक झूले/स्विंग दुर्घटना में नोहर की दोहिती मासूम बालिका आशिनी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी, जिसका इलाज वर्तमान में CK Birla अस्पताल में जारी है। 
इस बीच आशिनी तीन और सर्जरी प्रक्रियाओं से गुजर चुकी है। इस दुर्घटना के संबंध में दोषियों पर कार्रवाई की मंशा से आशिनी के पिता अश्विनी कुमार पारीक की ओर से हरमाड़ा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। मगर खेद का विषय है कि प्राथमिकी दर्ज हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अनुसंधान की प्रक्रिया अत्यंत धीमी गति से चल रही है।
ऐसा प्रतीत होता है कि इस गंभीर दुर्घटना एवं मासूम बालिका की पीड़ा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है। पुलिस द्वारा अनुसंधान के विभिन्न बिंदुओं का हवाला देकर कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे दोषी पक्ष को अप्रत्यक्ष रूप से बचाव मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। नोहर क्षेत्रवासियों में भी इस मामले को लेकर गहरा रोष है। झापन मे तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करें, ताकि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और आशिनी पारीक को न्याय मिल सके। झापन देने के दौरान बृजमोहन तिवाड़ी प्रेम पारीक एडवोकेट मदन शर्मा सहित नोहर के अनेक नागरिक उपस्थित थे।