अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर नोहर में जीव सेवा व सम्मान कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोहराया जनसेवा का संकल्प
नोहर 3 मई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) नोहर द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर अनाज मंडी गौशाला में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर जीव सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अशोक गहलोत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोहर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में गरीब कल्याण की अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं, जिनसे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंची। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निःशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना, महंगाई राहत शिविर और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया। विधायक ने कहा कि गहलोत सरकार का उद्देश्य हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग का उत्थान रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार ने अपने संबोधन में अशोक गहलोत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने हमेशा प्रदेश की जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और अपने कुशल नेतृत्व से राजस्थान को विकास की नई दिशा दी। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए अशोक गहलोत ने गांव, गरीब और किसान के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि गहलोत की सोच हमेशा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने की रही है और यही कांग्रेस की मूल विचारधारा भी है। वक्ताओ ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण में अशोक गहलोत का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिला। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रकला नायक, सेवादल अध्यक्ष मुकेश पंडा, प्रदीप पुरोहित, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार,मजीद खां, शरीफ खां,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रेया सिपानी,श्याम सैनी, कमल चाचाण,विनोद कुमार,अकबर खां सहदेव पारीक ,सुन्दर सैनी ,असगर मुलातनी,शंकर लाल,सुन्दर चाचाण, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन जीव सेवा एवं जनकल्याण के संदेश के साथ हुआ।

