टीडियासर गौशाला में 6 लाख की लागत से बने पशु आश्रय स्थल का लोकार्पण
नोहर ।क्षेत्र के गांव टीडियासर स्थित श्री कृष्ण गोशाला समिति में पशु संरक्षण एवं गोसेवा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विधायक निधि से निर्मित पशु आश्रय स्थल का लोकार्पण समारोह पूर्वक हुआ। लगभग 6 लाख रुपए की लागत से तैयार इस आश्रय स्थल का उद्घाटन सांसद राहुल कस्वां एवं विधायक अमित चाचाण ने किया। श्री कृष्ण गौशाला समिति टीडियासर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि विकास की कोई कमी नहीं रहने देंगे। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को लिए ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। क्षेत्र की गोशाला में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि विकास का ये क्रम निरंतर जारी रहेगा। समिति के अनुसार गोशाला में लगातार बढ़ रहे पशुओं के संरक्षण और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए इस आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे बेसहारा एवं गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गोशाला क्षेत्र में लंबे समय से एक आश्रय स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होगी। इस अवसर पर श्री कृष्ण गोशाला समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह खिचड़, सचिव लीलुराम बेनीवाल, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, पीसीसी सदस्य श्रवण तंवर, बदरू टांक, रामकुमार सहारण, पूर्णाराम पारीक, अमिचंद सहारण, केसरी चंद्र, पलाराम मेघवाल, उदाराम, रामकुमार पारीक, शयोचद, रामलाल, हनुमान, रामस्वरूप, चुन्नीराम कस्वां, भूराराम, बेगराज, भंवरलाल, चंद्रशेखर, काशीराम नाई, शीशपाल, हनुमान खाती, लीलूराम बेनीवाल मौजूद थे। इस मौके पर सांसद व विधायक ने गांव में सामुदायिक भवन के निमार्ण के लिए 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने विधायक कोटे से गांव के सरकारी विद्यालय में 10 लाख की लागत से कमरा बनाने की घोषणा की। मंच संचालन कुलदीप पारीक ने किया।

