जांगिड़ सुथार समाज सेवा समिति का 9 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 जांगिड़ सुथार समाज सेवा समिति का 9 वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में 90 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

नोहर जांगिड़ सुथार समाज सेवा समिति का 9 वां प्रतिभा सम्मान समारोह नेहरू नगर स्थित समाज की धर्मशाला परिसर में रविवार को हुआ। समारोह में 90 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार ने की। मुख्य अतिथि अ. भा. जां. ब्रा. महासभा के जिलाध्यक्ष चम्पालाल सुथार थे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि टिब्बी उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण सुथार एवं विशिष्ट अतिथि टिब्बी पालिकाध्यक्ष कुलवंत सुथार, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी सुथार, डॉ. चन्द्रकुमार खाती, हिरालाल बूढल, जुगलाल जांगिड़, मोहन सुथार, किशनलाल बरड़वा, बाबूलाल बैंस, सुरेश जांगिड़, सोहनलाल आदि रहे।
कार्यक्रम में वर्षा जांगिड़ द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा में 364वीं रैंक हासिल करने पर, चम्पालाल सुथार के जिलाध्यक्ष बनने पर, मनोज आर्य की जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर और समिति के पूर्व सचिव दुर्गाराम सुथार एवं शिक्षक हनुमान लदोईया के सेवानिवृत होने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद जांगिड़ ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है, शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिलेगी और समाज प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। शिक्षा के उजियारे को हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने, सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को प्रतिभाओं के प्रोत्साहन करने में कारगर उपाय बताया। समाज की उन्नति में शिक्षा, संस्कार एवं खेलों के महत्व को स्वीकार करते हुए छात्र-छात्राओं से अपनी रुचि के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। राजनीति, खेल, व्यापार व उद्योग क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई। समिति सचिव एवं पूर्व पार्षद पवन सुथार ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष निरजंन जांगिड़ ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ने आभार जताया। इस अवसर पर समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहिताश जांगिड़, बनवारी लदोईया, प्यारेलाल अडीचवाल, शिवनारायण सुथार, मोहनलाल जांगिड़, जगदीश सुथार, सुशांत जांगिड़, सुरेन्द्र लदोईया, वीडीओ मुखराम सुथार, मोहन सुथार, रामजीलाल सुथार, रघुवीर सुथार, मोहन सुथार, रतन जांगिड़, रामप्रसाद, डॉ. प्रताप जांगिड़, डॉ. नरेश कुलरिया, सुनील सुथार, लक्षमीनारायाण सुथार आदि मौजूद रहे।