जागरूकता | अनुभवी और विश्वसनीय प्रोफेशनल्स की लें सलाह
टैक्स रिटर्न भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतें करदाता: मित्रुका
नोहर। करदाताओं के लिए जरूरी है कि वे टैक्स रिटर्न भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। अनुभवी और विश्वसनीय प्रोफेशनल्स की सलाह के बिना रिटर्न भरना भविष्य में नुकसानदेह साबित हो सकता है। यह कहना है इनकम टैक्स एक्सपर्ट और मित्रुका कंसल्टिंग एलएलपी के संस्थापक आदित्य मित्रुका का। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की फाइलिंग को लेकर आयकर विभाग पहले से ही सतर्कता बरत रहा है।
टैक्स रिटर्न भरते समय की गई छोटी-छोटी गलतियाँ भी टैक्सपेयर्स के लिए महंगी साबित हो सकती हैं। रेंट, एलटीए, एचआरए, होम लोन जैसे क्लेम करते समय उन दावों के प्रमाण (प्रूफ्स) जरूर रखें। यदि कोई गलत दावा पाया गया तो विभाग तुरंत कार्रवाई कर सकता है।
🔹 लगभग 40,000 से अधिक करदाताओं ने दावे वापस लिए
सीए मित्रुका की खास बात यह रही कि विभाग ने कई पार्टी स्टेटमेंट्स, ग्राउंड लेवल वेरिफिकेशन और डेटा एनालिटिक्स तकनीकों के जरिए यह पाया कि बड़ी संख्या में करदाता फर्जी दावे कर रहे हैं। ऐसे मामलों में आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर दिए, जिसके चलते करीब 40,000 से ज्यादा करदाताओं को अपने दावे वापस लेने पड़े।
उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा सिर्फ उन्हीं करदाताओं का है, जिन्होंने स्वयं दावे वापस लिए। ऐसे मामलों में रिफंड मिलने की संभावना भी कम हो जाती है और भविष्य में विभाग की नजर उनपर बनी रहती है।
✔ सलाह:
- केवल वही दावा करें जिसके लिए वैध दस्तावेज़ और खर्च के प्रमाण हों।
- अनुभवहीन या बिना लाइसेंस के सलाहकारों से बचें।
- टैक्स रिटर्न में छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
- रिटर्न भरने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें और एक बार अनुभवी टैक्स एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

